यूपी

यूपी में भी बीपीएल महिलाओं को आर्थिक मदद देने की तैयारी!, सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव के एलान से पहले दी जाएगी रकम

शेयर करें:

लखनऊ। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद दी। महाराष्ट्र में उसने लाडकी बहिण योजना चलाई। बिहार में सीएम महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपए दिए। हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना और पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं को रकम दी। नतीजे में इन सभी राज्यों में बीजेपी सत्ता में आई। अब अमर उजाला अखबार ने खबर दी है कि यूपी में भी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए इसी तरह की योजना आने जा रही है।

खबर के मुताबिक यूपी में बीपीएल श्रेणी के 3.64 करोड़ परिवारों की एक महिला को दो किस्तों में 10-10 हजार रुपए की मदद देने की तैयारी की गई है। खबर के मुताबिक इस योजना के तहत 10000 रुपए की पहली किस्त दिसंबर में दी जाएगी। जिसके लिए बीपीएल श्रेणी की महिलाओं के जनधन बैंक खातों का सत्यापन किया जा रहा है। अखबार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूपी की महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने या स्वयं सहायता समूह बनाकर भविष्य बनाने के लिए नकद सहायता योजना शुरू होगी। खबर के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले बीपीएल परिवारों की एक महिला को दो किस्तों में 20000 रुपए की मदद दी जाएगी। मदद पाने वाली महिलाओं में से 80 फीसदी के जनधन बैंक खातों के सत्यापन का काम भी यूपी सरकार ने पूरा कर लिया है।

बता दें कि बीजेपी की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एलान किया है कि अगर उनकी पार्टी यूपी में सरकार बनाती है, तो राज्य की महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। अखिलेश यादव के इस वादे की काट में बीजेपी भी मैदान में उतरने जा रही है। खास बात ये है कि बीजेपी को पिछले लोकसभा चुनाव में झटका लगा था। वो खुद के दम पर केंद्र में बहुमत नहीं पा सकी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सरकार बनने पर आर्थिक मदद और युवाओं को इंटर्नशिप कराने का वादा किया था। उसके बाद से ही बीजेपी सभी राज्यों के चुनाव में महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा कर उनको पूरा करती रही है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें