May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पंचायत में किसानों का ऐलान जीडीए की योजना का जारी रहेगा विरोध

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़         

 

किसानों का ऐलान जीडीए की योजना का जारी रहेगा विरोध

 

गाजियाबाद। रवीवार को जीडीए की योजना के विरोध में नंगला फिरोज मोहनपुर के शिव मंदिर प्रांगण में मथुरापुर, शमशेर, चंपत नगर, भनेड़ा खुर्द,सिहानी भौपुरा, सीलमपुर दिल्ली, नंगला एवं मोहनपुर के किसानों ने लामबंद होकर अपने विरोध की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पंचायत का संचालन देहात मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव प्रिंसिपल मन्तराम नागर ने किया व अध्यक्षता बुजुर्ग चौधरी सतबीर सिंह ने की।

पंचायत में नंगला के प्रधान अमित चौधरी उर्फ कालू ने कहा कि जीडीए ने ठगी के रूप में बाहरी किसान जिनके रकबे लगभग 1000 मीटर से भी कम है। उनको अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया है। जबकि ना तो मूल किसान ही और ना ही बाहरी बड़े रकबे वाले किसानों ने कोई रजिस्ट्री की है। क्योंकि किसान जीडीए कि इस योजना के नियम एवं शर्तों से सहमत नहीं है। लेकिन जीडीए किसानों को ठगने के साथ-साथ इस योजना से सरकार को भी गुमराह कर रहा है लेकिन सभी मूल किसान एकजुट हैं।

पंचायत को अधिवक्ता इंद्रपाल चौधरी एवं राजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि जीडीए की भूमि अधिग्रहण की प्रकिया किसानों को भ्रमित करने वाली है और किसान हित में नहीं है। जबकि भूमि अधिग्रहण कानून इससे भिन्न है। उन्होंने जीडीए को चेतावनी देते हो कहा कि वह किसानों से जोर जबरदस्ती नहीं कर सकता।यदि वह अपनी योजना को धरातल पर लाना चाहता है तो किसानों की शर्तों पर ही जमीन ले सकता है।

देहात मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव प्रिंसिपल मन्तराम नागर ने अपने संचालन संबोधन में कहा कि अब किसानों के बच्चे पढ़े-लिखे और कानून को जानते हैं। इसलिए जीडीए को किसानों के बीच में आकर अपनी  योजना बताएं और उसकी समय सीमा निश्चित करनी होगी। क्योंकि प्राधिकरणों की प्रदेश में पहले से ही चल रही योजनाएं अभी भी लंबित पड़ी है।

पंचायत को चौधरी विजेंद्र चौधरी जगपाल चौधरी महिपाल नंगला दक्ष नागर, मनीष पाल अरविंद जागर मथुरापुर,अजय चौधरी उर्फ झप्पू शमशेर, ओमपाल शर्मा, इंद्रपाल महेश शर्मा अतुल चौधरी अधिवक्ता अनिल चौधरी, मोहनपुर तथा देवेंद्र चौधरी रणबीर प्रधान अटौर आदि ने संबोधित किया।

पंचायत में नरेंद्र चौधरी बुद्धू चौधरी विनोद चौधरी प्रमोद पाल गुरदास शर्मा सुदेश बंसल लखमीपाल, पुष्पेंद्र नागर नत्थूपाल नितिन कुमार ऋषि योगी ओमपाल चौधरी राजेंद्र चौधरी विकास चौधरी सचिन चौधरी गौरव चौधरी अंकित शर्मा दीपक शर्मा रामबीर पाल सहित सैकड़ो नौजवान एवं किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *