दिल्ली

मनोज तिवारी ने छठ से पहले दिल्ली में यमुना में डुबकी लगाकर किया रियलिटी चेक, अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी से पूछा, आप कब आ रहे हो?

शेयर करें:

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना की सफाई के मुद्दे पर एक बार फिर सियासत तेज होने के आसार हैं। छठ पर्व से पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी आज दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी के किनारे पहुंचे। यहां उन्होंने पहले नाव में बैठकर यमुना की सफाई का जायजा लिया और इसके बाद डुबकी लगाते हुए स्नान भी किया। मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यमुना स्नान का अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है केजरीवाल जी और राहुल गांधी जी, यह रील नहीं, हकीकत है। यह दिल्ली की ही यमुना जी हैं। आज मैंने यहां स्नान भी किया और आचमन भी किया। आप कब आ रहे हो डुबकी लगाने?

इससे पहले एक अन्य वीडियो में मनोज तिवारी ने बताया कि मैं यमुना मैया के तट पर रियलिटी चेक के लिए पहुंच रहा हूं। वहीं बीजेपी दिल्ली के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी मनोज तिवारी का यमुना स्नान का वीडियो पोस्ट किया गया है और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पोस्ट में लिखा है, जाइए केजरीवाल जी, अब लगा लीजिए यमुना में डुबकी…अब सेफ है क्योंकि अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी ने केजरीवाल का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो यमुना सफाई के तमाम दावे करते नजर आ रहे हैं। वहीं बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल बात करते रहे और बीजेपी ने कर दिखाया।

आपको बता दें कि दिल्ली की बीजेपी सरकार लगातार यमुना में गंदगी के मुद्दे को लेकर पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार को लगातार घेरती आ रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यमुना सफाई का मुद्दा जोर शोर से उठाया था। सरकार बनने के बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता है। अभी हाल ही में अभी 22 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें