नोएडा

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, बालकनी में पूजा के फूल तोड़ने के दौरान बिगड़ा संतुलन

शेयर करें:

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। महागुन मायवुड सोसाइटी के टावर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक रणदीप पात्रा (उम्र 40 साल) केंद्रीय सचिवालय में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और उनका बेटा आरव 11 साल का था। जानकारी के मुताबिक आरव बालकनी की ग्रिल पर पैर रखकर पूजा के लिए फूल तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो बालकनी से लटक गया। उसे बचाने में पिता रणदीप का भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए।

घटना के तुरंत बाद पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वो लोग सुबह खाटू श्याम किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए जाने वाले थे इसलिए तड़के उठकर पूजा की तैयारी कर रहे थे। उसी समय पूजा के फूल तोड़ने के दौरान यह घटना हो गई।

पुलिस के मुताबिक बारिश की वजह से बालकनी की फर्श गीली होने के चलते आरव का पैर फिसल गया और वो सीढ़ी से डिसबैलेंस होकर बालकनी में लटक गया। बेटे को बचाने में पिता भी खुद का संतुलन संभाल नहीं पाए और दोनों नीचे जा गिरे। पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। वहीं पति और बेटे की मौत से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार और सोसाइटी के लोग भी गहरे सदमे में हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें