April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूसुफ पठान के ससुर, साले और एक अन्य रिश्तेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारपीट से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर खालिद पठान, साले शोएब पठान और एक अन्य रिश्तेदार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई के भायखला इलाके में एक व्यक्ति ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसी मामले में यूसुफ पठान के रिश्तेदारों पर एक्शन हुआ है। पीड़ित के मुताबिक मामूली बात को लेकर उसे बांस के डंडों और बेसबॉल बैट से पीटा गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की स्पष्ट पहचान कर उन्हें पकड़ा है।

पीड़ित यूसुफ खान के मुताबिक वो अपनी कार से कहीं जा रहा था इस दौरान सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में उसकी कार का पहिया जाने से पानी की छीटें यूसुफ पठान के साले शोएब पठान पर पड़ गईं। इसी बात को लेकर शोएब ने यूसुफ खान के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं जब पीड़ित पुलिस में शिकायत दर्ज करने जा रहा था तब उसे रास्ते में रोककर उसको बेरहमी से पीटा गया। पीटने वालों में यूसुफ पठान के ससुर खालिद पठान, साले शोएब पठान और अन्य रिश्तेदार थे। यह पूरी घटना वहीं लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मारपीट में प्रयुक्त बांस के डंडे और बेसबॉल बैट को भी बरामद कर लिया है। यह घटना 18 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे हीराबाई कंपाउंड के पास माझगांव की है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस2023 की धारा 118(2), 115(2), 324, 352, 351(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *