यूपी

ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इटावा में बंटवाई हैदराबादी बिरयानी, सपा नेता आजम खान पर पलटवार

शेयर करें:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। इस बीच राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है। इस सबके बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की ओर से समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले इटावा में हैदराबादी बिरयानी बंटवाई गई है। AIMIM के जिला अध्यक्ष शमशाद हुसैन ने मुस्लिम बहुल इलाके नई बस्ती में लोगों को हैदराबादी बिरयानी की दावत देते हुए सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पर पलटवार किया। दरअसल, आजम खान ने अभी हाल ही में ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा था कि हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती।

AIMIM जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने कहा, आजम खान के द्वारा दिए गए बयान के बाद उन्होंने हैदराबादी बिरयानी को बंटवाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को यूपी के मुसलमान पसंद कर रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज का वोट AIMIM को जाएगा। वहीं बिरायानी वितरण आयोजन के कार्यक्रम में शामिल मोहम्मद बहाउद्दीन कुरैशी का कहना है कि अब तक वो लोग सपा को वोट देते आए हैं कि लेकिन अब उन्हें ओवैसी के रूप में अपने समाज का नेता मिल गया है जो लगातार मुसलमानों की आवाज उठा रहे हैं और उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

आपको बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। इसी गठबंधन को लेकर पिछले दिनों सपा नेता आजम खान से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि हमारे इस पूरे खित्ते में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती। हमारे यहां पुलाव और मटर-बिरयानी पसंद की जाती है। साथ ही ओवैसी को मौलाना कहे जाने पर आजम ने कहा था कि वो मौलाना बैरिस्टर हैं। सिर्फ दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना नहीं हो जाता है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें