UP Budget 2026-27 : यूपी विधानसभा में योगी सरकार ने पेश किया 9,12,696.3 लाख करोड़ का बजट
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज प्रदेश विधानसभा में 9,12,696.3 लाख करोड़ रुपए का 2026-27 का राज्य बजट पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का यह लगातार दसवां बजट है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है। इस बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र, महिला सुरक्षा और युवाओं पर विशेष फोकस किया है। साथ ही चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण क्षेत्र के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट में औद्योगिक विकास और एमएसएमई सेक्टर का भी खास ध्यान रखा गया है।
बजट की प्रमुख घोषणाएं-
– विश्व बैंक सहायता प्राप्त यूपी एग्रीज परियोजना के तहत प्रदेश में एग्री-एक्सपोर्ट हब स्थापित किए जाएंगे जिससे किसानों को लाभ होगा
– 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का ऐलान
– लड़कियों की शादी के लिए सरकार 1 लाख रुपए की सहायता देगी
– उच्च शिक्षण संस्थानों में नई योजनाओं के लिए 14 करोड़ 50 लाख आवंटित
– मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए 1000 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं।
– फ्री टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए 2374 करोड़ रुपए आवंटित
– एमएसएमई सेक्टर के लिए 3822 करोड़ आवंटित
– ऊर्जी क्षेत्र के विकास के लिए 65,926 करोड़ खर्च करेगी सरकार
– अवस्थापना और औद्योगिक विकास के लिए बजट में 27,103 करोड़ का प्रावधान
– लड़कियों की स्कूटी योजना के लिए 400 करोड़ रुपए आवंटित
– बेसिक शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कैशलेश इलाज के लिए 358 करोड़ रुपए आवंटन का ऐलान
– युवाओं को 40 लाख टैबलेट बांटे जाएंगे, फ्री टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए 2374 करोड़ रुपए आवंटित
– यूपी के 7 नगर निगम अयोध्या, फिरोजाबाद, गोरखपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, मेरठ और शाहजहांपुर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होंगे
– कौशल विकास केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, महिलाओं के लिए अलग केंद्र स्थापित किए जाएंगे
– चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिये 37,956 करोड़ रुपये प्रस्तावित
– लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान के लिए 315 करोड़ रुपए और असाध्य रोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा हेतु 130 करोड़ रुपये की व्यवस्था
