May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Maharashtra: अब इस नाम से जाना जाएगा अहमदनगर, CM एकनाथ शिंदे का ऐलान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में एक और शहर का नाम बदला गया है। शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल महाराष्ट्र की एकनाथ सरकार ने अहमदनगर का नाम बदला दिया है। अब इसे अहिल्याबाई होलकर नगर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसकी घोषणा की हैं। बता दें कि बुधवार को अहिल्या बाई होलकर की 298वीं जयंती के मौके पर सीएम शिंदे ने इसका ऐलान किया है। सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस उनकी जन्म स्थल भी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अहमदनगर का नाम बदलकरअहिल्याबाई होलकर नगर करने की घोषणा की।

गौरतलब है कि इससे पहले शिंदे सरकार औरंगबाद और उस्मानाबाद का नाम चेंज किया था। औरंगबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया था। वहीं उस्मानाबाद का नाम चेंज करके धाराशिव किया था। हालांकि दोनों शहरों के नाम बदलने को लेकर राज्य में जमकर सियासत भी देखने को मिली।

अहिल्याबाई की जयंती देशभर के नेताओं ने किया याद-

राजस्थान के अजमेर में रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर उनको याद किया। पीएम मोदी ने कहा, ”आज ही देवी अहिल्या बाई होलकर जी की जन्म जयंती है। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्य पथ की दिशा दिखाने के लिए देवी अहिल्या जी को देश हमेशा याद रखेगा। मैं देवी अहिल्या बाई होलकर जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *