June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किए गए PM मोदी, बने फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त दो दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंचे हैं। बीते दिन गुरुवार को जब पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे तो उनके समकक्ष एलिजाबेथ ने ओरली हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम मोदी के फ्रांस में कदम रखते ही वहां स्वागत में भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। एक महिला ने पीएम मोदी के लिए गाना तक गाया। अब इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। इस उप्लब्धि के साथ ही पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।

तीन दिन की विदेश यात्रा पर हैं पीएम मोदी

भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की विदेश यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दो दिन पीएम मोदी फ्रांस में रहेंगे। वहीं, आखिरी दिन वो संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। बीते दिन फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी ने यहां फ्रांसी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने के अलावा पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में चंद्रयान-3, गरीबी, यूपीआई समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। इसके बाद पीएम मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *