April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Chandrayaan 3: आखिरकार पाकिस्तान ने भी किया भारतीय वैज्ञानिकों को सलाम, चंद्रयान-3 की सफलता पर दी बधाई

नई दिल्ली। हर मसले को लेकर भारत को आंखे दिखाने वाला पाकिस्तान भी आज इसरो वैज्ञानिकों की उपलब्धि के आगे नतमस्तक होने पर आमादा हो चुका है। पाकिस्तान ने भी भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा के आगे अपने घुटने टेक दिए हैं। प़ड़ोसी मुल्क अब इस बात को स्वीकार कर चुका है कि दो जून की रोटी को मुहाल हमारी हालत ऐसी नहीं है कि हम उस मुल्क से पंगा ले जो कि अब चांद पर भी अपना झंडा फहरा चुका है, लिहाजा अब उसने अपने तेवर ढीले करते हुए आखिरकार भारत को चंद्रयान-3 में मिली सफलता पर बधाई दी। आखिर पाकिस्तान ने अपनी बधाई संदेश में क्या कुछ कहा है? आगे हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले जरा चंद्रयान-3 को लेकर मिली सफलता पर एक नजर डालते हैं।

बीते 14 जुलाई को लॉन्च हुआ चंद्रयान-3 निर्धारित 40 दिनों की यात्रा समाप्त करने के बाद आखिरकार चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंच ही गया। यह कारनामा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन चुका है। हालांकि, इससे पहले रूस ने अपना लूना मिशन को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई। वहीं, भारत यह कारनामा कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।अब चांद के बाद अब भारतीय वैज्ञानिक सूर्य की ओर निकलने की तैयारी में हैं। दरअसल, भारतीय वैज्ञानिकों ने चांद के बाद अब सूरज का अध्ययन करने का मन बनाया है।

लिहाजा इसके लिए आगामी 2 सितंबर को सूर्ययान मिशन लॉन्च किया जाएगा, जिसके तहत सूर्य का अध्ययन किया जाएगा। बता दें कि अब तक सूर्य का अध्ययन करने के लिए किसी भी देश ने किसी भी प्रकार के मिशन की शुरुआत नहीं की है, लेकिन अगर यह कमाल भारत के हाथों हुआ, तो भारत ये कारनामा करने वाला पहला देश बन जाएगा। खैर, अभी चंद्रयान-3 को लेकर भारत को लगातार बधाइयां मिल रही हैं, जिस पर पाकिस्तान का भी रिएक्शन सामने आया है। आइए, आगे आपको आपको बताते हैं कि पाकिस्तान की ओर से क्या कुछ कहा गया है? दरअसल, पाकिस्तान ने भारत को चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई पर कहा कि, ‘पाकिस्तान ने चांद पर पहुंचने पर भारत को दी औपचारिक बधाई। इसे एक उपलब्धि मानते हुए साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में स्पॉक्स ने कहा कि वे इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।

बता दें कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने भी भारत की तारीफ की थी। उन्होंने इसे भारत की नहीं, बल्कि एशियाई देशों की सफलता बताया। फवाद चौधरी ने पाकिस्तानी मीडिया से अपील की थी कि वो चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लाइव दिखाए, लेकिन उनके इस बयान पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। ध्यान दें, ये वही फवाद चौधरी हैं, जिन्होंने भारत के चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाया था, लेकिन बाद में इन्हें भारत की प्रतिभा आगे झुकना ही पड़ा। उधऱ, ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी को भी अन्य देशों के राष्ट्रध्य़क्षों ने बधाई दी। वहीं, अब साउथ अफ्रीका के बाद पीएम मोदी ग्रीस रवाना हो चुके हैं। बता दें, 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ग्रीस जाने की जहमत उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *