February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वसूली मामले में अनिल देशमुख की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने लिया बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल सीबीआई ने कथित वसूली मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। अनिल देशमुख के अलावा और कई अज्ञात लोगों पर पूर्व सीपी परमबीर सिंह के आरोप के मामले में केस दर्ज किया गया है। साथ ही सीबीआई कई जगहों पर तलाशी भी ले रही है।

बता दें कि इससे पहले इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों को लेकर सीबीआई जांच का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि परमबीर सिंह  ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में परमबीर सिंह ने एंटीलिया केस में फंसे मुंबई पुलिस के बर्खास्त एपीआई सचिन वाजे और राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख को लेकर सनसनीखेज दावा किया था।

इस चिट्ठी में उन्होंने अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उन्होंने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने को कहा था। उन्होंने लिखा कि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने आधिकारिक आवास ज्ञानेश्वर पर कई बार बुलाया था। वाजे को बार-बार गृह मंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *