May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पढ़ें बाकी राज्यों के मौसम का हाल, कोल्ड डे में आज भी कांपेंगे दिल्लीवासी, तीन दिन बाद बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। Weather Update Today राजधानी दिल्ली में आज भी कोल्ड डे रहने वाला है और धूप भी खिलने के आसार नहीं है। पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर अभी जारी रहेगा। इसी के साथ कोहरा भी लोगों की मुसीबत बढ़ाएगा।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, तीन दिन बाद 9 और 10 जनवरी को राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। IMD की मानें तो बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

उंट आबू में 4 डिग्री पहुंचा पारा, वाहनों पर जमी ओस

राजस्थान के कई इलाकों में भी ठंड का सितम जारी है। वाहनों पर ओस की बूंदे जम गई और लोग खुद को गरम रखने के लिए अलाव जला रहे हैं। जबकि सिरोही जिले के माउंट आबू में न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

कोहरे के चलते ट्रेन-फ्लाइट की रफ्तार थमी

उत्तर भारत में भीषण कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट की रफ्तार भी धीमी पढ़ गई है। कई ट्रेनों और फ्लाइट्स का समय बदला गया है।

यूपी के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी

यूपी में बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। मौसम विभाग का नया अलर्ट और मुसीबतें बढ़ाने वाला है। आईएमडी के अनुसार, राज्य के कई 40 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर चलेगी।

NEWS SOURCE : jagran