लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार लाएगी अंतरिम बजट, आम लोगों को होगा फायदा?
नई दिल्ली। पार्लियामेंट का बजट सेशन कब से शुरू होने जा रहे हैं। इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है जो कि 9 फरवरी तक चलेगा। एक फरवरी को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यानी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के पटल पर अपना अंतरिम बजट रखेंगी। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। चूंकि इस साल लोकसभा चुनाव भी होने है ऐसे में ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट होगा। साथ ही अंतरिम बजट में लोक लुभावना नहीं बल्कि लोक हितैषी हो सकता है। चुनाव को देखते हुए आम लोगों को मोदी सरकार अंतरिम बजट में कुछ फायदे भी दे सकती है। अंतरिम बजट में बड़े ऐलान भी संभव माने जा रहे है।
बता दें कि 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ पार्लियामेंट के बजट सेशन की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति दोनों सदनों में सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पार्लियामेंट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार अपने अंतरिम बजट में किसानों और महिलाओं के लिए बड़े घोषणा कर सकते है। इतना ही नहीं सरकार किसान सम्मान निधि को डबल करने का प्रस्ताव पटल पर रख सकती है।
बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में काफी बवाल देखने को मिला था। शीतकालीन सत्र का आगाज 4 दिसंबर 2023 से आगाज हुआ था। संसद हमले की 22वीं बरसी के दौरान ही लोकसभा में सुरक्षा में चूक का मामला देखने को मिला था। सदन में चर्चा के दौरान दो आरोपी दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों के पास जा पहुंचे थे। इस दौरान एक आरोपी ने संसद में स्मोक कैंडल भी जलाया था।
कई सांसदों ने दोनों आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी थी। फिर दोनों को सुरक्षाकर्मियोंं के हवाले कर दिया था। संसद में सुरक्षा चूक को लेकर विपक्ष ने काफी बवाल भी काटा था। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग भी की थी।
