बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े GM को गोली मारने की धमकी, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल।
हिंद फॉक्स न्यूज संवाददाता /गौतम बुध नगर :- गौतम बुध नगर में आए दिन बदमाशों के नए कारनामे सामने आते रहते हैं वायरल हो रही सीसीटीवी कैमरे में जेवर के समीप गौर यमुना सिटी के GM को ऑफिस में जाकर दबंगों द्वारा डराया धमकाया गया और बाहर निकलते ही गोली मारने की धमकी दी है।
हिंद फॉक्स न्यूज के संवाददाता ने जब मौके पर जाकर आर के शर्मा जो प्रोजेक्ट गौर यमुना सिटी के GM से बात की तो पता चला, एक शिवकुमार नाम का एक व्यक्ति है जो संगीता कंस्ट्रक्शन नाम से एक ठेकेदारी फर्म चलाता है फर्जी बिल लगाना और कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया तो कंपनी ने उसके फर्जी बिलों का भुगतान करने से मना कर दिया इसके बाद शिवकुमार GM के ऑफिस में जाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बाहर निकलते ही गोली मारने का चैलेंज भी किया, रबूपुरा थाना, गौतम बुद्ध नगर में सूचना दी गई है पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
