दुनिया

मुसलमानों में भड़का रोष, मलेशिया के खुदरा स्टोर में बेचे जा रहे ‘अल्लाह’ शब्द छपे मो

शेयर करें:

कुआलांलपुर: मलेशिया के एक खुदरा स्टोर में  ‘अल्लाह’ शब्द छपे मोज़े बेचे जाने का मामला सामने आने पर  मुसलमानों में रोष  भड़का गया है। इसकी जानकारी  मिलने के बाद स्टोर के मालिक और उसके यहां सामान की आपूर्ति करने वाले के खिलाफ मंगलवार को मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। के के मार्ट समूह देश में खुदरा स्टोर की दूसरी सबसे बड़ी श्रृंखला है और इसके संस्थापक एवं अध्यक्ष चाई की कान और उनकी पत्नी तथा कंपनी की निदेशक लोह सीव मुई ने जानबूझकर मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप से इनकार किया है। कंपनी ने अपने आपूर्तिकर्ता पर उन उत्पादों को भेजने का आरोप लगाया है जिनके स्टॉक के लिए कंपनी सहमत नहीं थी।

मलेशिया में धर्म एक संवेदनशील मुद्दा है जहां 3.4 करोड़ की आबादी में से दो तिहाई मुस्लिम हैं। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी बरनामा की खबर के मुताबिक, धार्मिक मामलों के मंत्री मोहम्मद नईम मुख्तार ने कहा, “मुसलमानों की नजर में ‘अल्लाह’ शब्द का बहुत सम्मान है। अल्लाह हमारा निर्माता है और अल्लाह को हमारे चरणों में रखना अपमानजनक है।” मोज़े उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ता शिन जियान चांग और उसकी कंपनी में निदेशक उसकी पत्नी और बेटी पर भी अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।

शिन जियान चांग ने कहा है कि मोज़े चीन से आयात किए गए थे। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गठबंधन में शामिल एक मलय राजनीतिक दल ने के के मार्ट के बहिष्कार का बार-बार आह्वान किया है, जबकि मलेशिया के नए शाह, सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर ने इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यह नस्लीय सद्भाव को बाधित कर सकता है। अनवर ने कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया है, लेकिन जनता से भी इस मुद्दे को ज्यादा तूल न देने और आगे बढ़ने का आग्रह किया है।

Ad Zone: in_content
NEWS SOURCE : punjabkesari

आगे क्या पढ़ें AI