दुनिया

मुस्लिम पुरुष क्यों करते हैं एक से ज्यादा निकाह? जाकिर नाइक का जवाब सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

शेयर करें:

नई दिल्ली। इस्लामिक उपदेशक और भारत से भगोड़ा जाकिर नाइक आज कल पाकिस्तान का मेहमान है। भारत से भागकर मलेशिया में रह रहे जाकिर नाइक को पाकिस्तान ने राजकीय मेहमान के तौर पर अपने देश बुलाया है और उसकी खातिर कर रहा है। मगर जाकिर नाइक ने एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया कि अब पाकिस्तान में भी कुछ लोग उसका विरोध करने लगे हैं। दरअसल एक लड़की ने जाकिर नाइक से सवाल किया कि इस्लाम में पुरुषों को एक से ज्यादा निकाह करने की छूट क्यों है? जाकिर ने इस सवाल का जो जवाब दिया वो सुनकर आपका भी सिर चकरा जाएगा। जाकिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने जाकिर नाइक का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की ने सवाल किया कि इस्लाम में पुरुषों को एक से ज्यादा निकाह करने की छूट क्यों है, इसके जवाब में जाकिर नाइक ने कहा, आज यूएसए में 42 लाख से ज्यादा औरते हैं, सिर्फ रूस में 1 करोड़ से ज्यादा औरते हैं, जर्मनी में लाखों महिलाएं पुरुषों से ज्यादा हैं ऐसे में उनको शादी करने के लिए पुरुष नहीं मिलेंगे। अब औरतों के सामने दो रास्ते हैं, पहला या तो वो किसी ऐसे इंसान से शादी कर लें जो पहले से शादी शुदा है और दूसरा रास्ता ये कि वो बाजारू औरत बन जाए। बाजारू औरत को मैं कहता हूं पब्लिक प्रॉपर्टी, इनके लिए इससे अच्छा शब्द मेरे पास नहीं है।

गिरिराज सिंह ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, कैसे मुसलमान इस भगोड़े जाकिर नायक को बर्दाश्त करता है? यह मुसलमान की बेटी को पब्लिक प्रॉपर्टी कह रहा है। वहीं पाकिस्तान में भी कुछ लोग जाकिर नाइक का विरोध करते हुए उसे देश से वापस भेजे जाने की मांग करने लगे हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI