April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बन्धक बनाकर पैसे मांगने में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

नरेंद्र बैंसला, गाजियाबाद संवाददाता

दिनांक 22.10.2024 को वादी विकास गुप्ता पुत्र श्री सुभाष चन्द गुप्ता निवासी दयालपुर दिल्ली की लिखित तहरीर के आधार पर डेटिंग एप के माध्यम से लड़कियों से मिलने के नाम पर कैफे में बुलाकर खाने के सामान पर मूल्य से अधिक बिल लगाने व बिल न देने पर बन्धक बनाकर पैसे मांगने के संबंध में थाना कौशांबी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.10.2024 को वांछित चल रहे 03 अभियुक्त 1. खालिद उर्फ इमरान पुत्र मौहम्मद जाहिद नि0 मकान नं0 144 गली नं0 01, एच ब्लांक शहीद नगर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष, 2. नदीम पुत्र मुन्तजीम निवासी फ्लैट नं0 सी0 94 डी0डी0ए0 फ्लैट शास्त्री पार्क थाना शास्त्री पार्क दिल्ली उम्र क 28 वर्ष, 3.सुमित पुत्र मुकेश निवासी गली नम्बर 08 मकान नम्बर 306 खिचडी पुर थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 20 वर्ष, व 05 अभियुक्ता को टाईगर कैफे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण व अभियुक्तागणों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरणः गिरफ्तार अभियुक्ता व अभियुक्तगणों व कैफे के मालिक ने पूछताछ करने पर बताया कि हम अपने कैफे में काम करने वाली लड़कियों द्वारा डेटिंग एप से वार्ता करके लड़को को मिलने के नाम पर अपने कैफे पर बुलाते थे तथा लड़को को केफै मे लाने के बाद उनके द्वारा ऑर्डर किये जाने वाले सामान के बिल में उसके मूल्य से 5 से 6 गुना मूल्य लगाकर बिल देते थे और बिल के पैसे न देने पर बन्धक बनाकर पैसे मांगते थे ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण व अभियुक्तागणों का नाम व पताः
1. खालिद उर्फ इमरान पुत्र मौहम्मद जाहिद नि0 मकान नं0 144 गली नं0 01, एच ब्लाक शहीद नगर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष।
2. नदीम पुत्र मुन्तजीम निवासी फ्लैट नं0 सी0 94 डी0डी0ए0 फ्लैट शास्त्री पार्क थाना शास्त्री पार्क दिल्ली उम्र 28 वर्ष।
3. सुमित पुत्र मुकेश निवासी गली नम्बर 08 मकान नम्बर 306 खिचडी पुर थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र करीब 20 वर्ष।
4. 05 अभियुक्ता
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ।