April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गाजियाबाद लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस टीम द्वारा एक अंतर्राज्यी मादक पदार्थ तस्कर गीरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लाख मूल्य का 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़                                                                                   

गाजियाबाद लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस टीम द्वारा एक अंतर्राज्यी मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लाख मूल्य का 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है

लोनी। ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम ने एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्कर से करीब 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 लख रुपए की कीमत बताई गई है।

ट्रॉनिका सिटी थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रविवार को थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक 35 वर्षीय युवक को पुलिस टीम ने पुस्ता रोड ठोकर नंबर 9 के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े हुए देखा जिसके हाथों में दो बड़े-बड़े बैग थे। शक होने पर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके द्वारा अपने हाथों में लिए हुए बड़े-बड़े बैगों से करीब 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना ट्रॉनिका सिटी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 111/ 112 बीएनएस के अंतर्गत
अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए युवक ने बताया कि वह अवैध गांजा चोरी छिपे उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ होते हुए लोनी लता है। और उसको यहां छुपाता था। यहां से दिल्ली ले जाकर अपने पास छुपा कर रख देता और मौका देखकर किसी को चोरी छुपे बेच देता। क्योंकि कावड़ के दौरान आम रास्तों पर पुलिस की सक्रियता ज्यादा थी। इसके मध्यनजर पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया। पकड़े गए तस्कर के मुताबिक कावड़ की वजह से सभी रास्तों पर पुलिस लगी हुई थी मैं पुलिस व जनता से बचने के लिए मैंने गांजा दो बैगों के अंदर रख लिया था ताकि पूछने पर बता सको कि मैं बाजार में कपड़े बेचने का काम करता हूं । और बचा हुआ कपड़ा इन बैगों में रखा है, मैं रात्रि का फायदा उठाकर यमुना के किनारे होकर दिल्ली जाना चाहता था मैं काफी समय से उड़ीसा राज्य से चोरी छिपे अवैध गांजा लाकर कम उम्र के लड़कों को इस काम में लगाकर संगठित करके दिल्ली आदि क्षेत्रों में इधर-उधर बेचकर आर्थिक लाभ उठाता था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नशे का सौदागर उड़ीसा मध्यप्रदेश आदि राज्यों में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। यह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्वीर का व्यापार कर रहा था। अभियुक्त ने अपना एक गिरोह बनाया हुआ था‌। जिसका यह सरगना था इसने अपने गिरोह में कम उम्र के भोले भाले लड़कों को शामिल कर रखा था जो संगठित होकर अपराध करते थे। ‌
गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सरगना का नाम व पता

दिलीप पुत्र सीताराम यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी रामपार्क थाना ट्रॉनिका सिटी लोनी गाजियाबाद अभियुक्त पर कई राज्यों में गांजा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *