यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने 32 वां विशाल शौर्य दिवस व हिन्दू एकजुटता दिवस मनाया
हिंद फोक्स न्यूज दिल्ली संवाददाता नरेंद्र बैंसला
शाहदरा दिल्ली,आज 6 दिसम्बर दिन शुक्रवार को शाहदरा रेलवे स्टेशन रोड चौराहे के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के निकट बड़े मैदान में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल जी द्वारा एवं श्री श्री राधा माता श्री के सानिध्य में आयोजित श्री राम जन्मभूमि के लिए बाबरी मस्जिद के 1992 में सैकड़ो हजारों कार सेवको के बलिदान के द्वारा बाबरी विध्वंस करने के उपलक्ष में एवं प्रभू श्री राम जन्मभूमि पर पुन्ह श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण की खुशी में हर वर्ष शौर्य दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू एकजुटता दिवस के रूप में मनाया जाता है और उन सभी बलिदानियों को हिंदूजा भाइयों एवं कोठारी बन्धुओं और भी सैकड़ो हजारों कार सेवको जिन्होंने इस पुनीत कार्य में अपना बलिदान दिया जिन्होंने अपने प्राणों की इस महायज्ञ में आहुति दी, उनको याद किया जाता है, और इस राम जन्मभूमि को सुरक्षित रखने के लिए और इसके प्रति हिंदू समाज को जागृत करने के लिए विशाल शौर्य दिवस के रूप में हिंदू एकजुटता दिवस भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर हर वर्ष शाहदरा के हनुमान मंदिर के पास विशाल भव्य शौर्य दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर-दूर से दिल्ली और आसपास के कई राज्यों से प्रभु श्री राम के भक्ति रूपी जनप्रतिनिधि हिंदू संगठन हजारों की संख्या में यहां एकत्र होते हैं और उन सभी बलिदानियों को याद कर इस शौर्य दिवस को बड़ी धूमधाम से मानते हैं। और प्रभु श्री राम की महिमा का संगीतमय गुणगान करते हैं जहां पूरा वातावरण राम में हो जाता है और सभी प्रभु श्री राम की भक्ति रूपी सागर में डूबजाते हैं और जय श्री राम जय श्री राम के उदघोष से सारा वातावरण प्रभु श्री राम के नाम से गूंजायमान हो जाता है जो भी उधर से गुजरता है वह अपने कार्य को भूल जाता है और बस श्री राम नाम की मस्ती में मस्त हो जाता है।
श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि दिल्ली शाहदरा में बाबरपुर विधानसभ बाबरपुर रोड बाबरपुर मेट्रो स्टेशन यह सब बाबर के नाम पर बने हुए हैं 2025 में दिल्ली से बाबर का नाम मिटाना है रोहिंग्या जिहादियों बांग्लादेशियों को हिंदुस्तान से बाहर भगाना है और अपने भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है।
श्री जय भगवान जी ने स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भागवत जी की बात को दोहराते हुए कहा कि सभी हिंदू सनातनियों को पैदा करने चाहिए और जय भगवान बोले कहा कि जो हमारे हिंदू भाई तीसरे बच्चे का पालन पोषण करने में असमर्थता जाहिर करते हैं तो ढाई साल बाद तीसरे बच्चे को हिंदू यूनाइटेड फ्रंट की संस्था को सौंप दें हिंदू यूनाइटेड फ्रंट उसको एक सनातनी योद्धा के रूप में तैयार करेगी और जवान होने पर फिर वापस आपको सौंप देगी।
उन्होंने कहा कि जिसका हमें 500 वर्ष से इंतजार था वह 2022 में हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 2022 में अयोध्या में श्री राम राम लाल जी का भव्य मंदिर बनाकर कर दिखाया और जय भगवान गोयल ने कहा कि शास्त्र और शास्त्र हर सनातनी पर होना जरूरी है और उन्होंने आए हुए सभी साधु संतों को साल उठाकर श्रीमद् भागवत गीता व तलवार भेंट कर सभी का स्वागत किया।
जय श्री राम के नारों से हुआ पंडाल गूंज उठा और सारा पंडाल भगवा मय हो था इस मौके पर बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार जी शाहदरा के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी जी हिंदू यूनाइटेड फ्रंट के गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष विनीत गर्ग जी महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज बाल ब्रह्मचारनी साध्वी श्री राधा माता कोटगम फाटक श्री राधा माता वैष्णो मंदिर वेद आचार्य वेदांती जी महाराज रामसुखदास जी महाराज सैकड़ो संत महात्मा सहित हजारों की तादात में हिंदू यूनाइटेड फ्रंट के कार्यकर्ता वह पदाधिकारी मौजूद रहे ।
