June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जीवनभर वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले महाकुंभ को लेकर फैला रहे दुष्प्रचार, अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। योगी बोले, महाकुंभ को लेकर नकरात्मकता फैलाने वाले वही लोग हैं जिन्होंने जीवनभर सरकार से वीवीआईपी ट्रीटमेंट लिया है। वीवीआईपी ट्रीटमेंट का उपभोग किया है और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने का रास्ता खोलने का प्रयास किया जैसे देश उनकी बपौती हो। ये वही लोग हैं जो नकारात्मकता पैदा करके भारत और सनातन धर्म के विरोध में अपने आप को सदैव खड़ा करते हैं, यही लोग महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

योगी ने कहा, महाकुंभ में किसी के साथ भेदभाव नहीं है, ना तो जाति का, ना पंथ का, ना क्षेत्र का और ना भाषा का भेद है, हर जगह से लोग महाकुंभ आ रहे हैं। 29 दिन में अब तक 45 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। एक अस्थाई शहर में 45 करोड़ लोग आकर डुबकी लगाकर चले जाएं इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज पूरा देश पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का स्मरण कर रहा है।

सीएम ने कहा, पंडित जी का कहना था कि देश की प्रगति का मापक ऊंचे पायदान पर खड़े व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे निचले पायदान पर जो व्यक्ति है, उसके चेहरे की खुशहाली से किया जाना चाहिए। उनकी सोच अंत्योदय की सोच थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11  वर्षों में देश सबका साथ-सबका विकास की भावना से आगे बढ़ रहा है। सबका साथ-सबका विकास का भाव ही अंत्योदय का भाव है। योगी आदित्यनाथ बोले, पंडित दीनदायल उपाध्याय जी के मंत्र सबका साथ-सबका विकास’ का ही कमाल है कि देश के अंदर 4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए और 3 करोड़ लोगों के नए मकान स्वीकृत हो गए।