August 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में बनेगा एंटी ईव टीजिंग स्क्वाड, जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत, कैसे करेगा काम?

नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत अहम फैसला लिया है। अब यूपी के ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तर्ज पर दिल्ली में ‘एंटी ईव टीजिंग स्क्वाड’ बनाया जाएगा हालांकि इसे ‘शिष्टाचार स्क्वाड’ का नाम दिया जाएगा। प्रत्येक शिष्टाचार स्क्वाड में चार महिला पुलिसकर्मियों समेत एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल को नियुक्त किया जाएगा। शिष्टाचार स्क्वाड को बस अड्डे, मेट्रो स्टेशन, बाजार, स्कूल-कॉलेज के आस पास, पार्क आदि में तैनान किया जाएगा ताकि ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर  महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ पर लगाम लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

दिल्ली के हर जिले में शिष्टाचार स्क्वाड के मिनिमम दो विशेष दस्ते तैनात किए जाएंगे। हर यूनिट में तकनीकि सहायता के लिए भी एक दक्ष पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा। स्क्वाड के पास चार पहिया और दोपहिया वाहन भी होंगे ताकि उन्हें आने जाने में सहूलियत होगी। स्क्वाड की टीम में तैनात पुलिसकर्मी वर्दी की जगह सादे कपड़ों में रहेंगे ताकि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ आदि घटनाओं को अंजाम देने वालों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जा सके। ‘एंटी ईव टीजिंग स्क्वाड’ के हेड एसीपी, क्राइम अगेंस्ट वूमेन इन स्क्वाड होंगे।

हर स्क्वाड टीम को प्रत्येक सप्ताह उनके क्षेत्र के सभी संवेदनशील कवर करने होंगे इसके लिए हर दस्ते को रोजाना कम से कम दो संवेदनशील इलाकों में गश्त लगानी होगी। हर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा इन दस्तों की निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। टीम को कुछ विशेष अधिकार भी दिए जाएंगे ताकि ताकि संबंधित मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा सके। स्क्वाड में तैनात महिला पुलिसकर्मियों की इसमें प्रमुख भूमिका रहेगी क्योंकि पीड़ित महिलाएं बिना झिझक इन महिला पुलिसकर्मियों से अपनी बात बता सकें और शिकायत कर सकें। माना जा रहा है कि इस कदम से महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य अपराधों में कमी आएगी।