June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस आज, खड़गे ने फहराया झंडा; सोनिया और राहुल गांधी की तारीफ के जमकर बांधे पुल

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का आज स्थापना दिवस है। कांग्रेस इस साल अपनी स्थापना की 138वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण किया गया। झंडारोहण कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। खड़गे ने पहले कांग्रेस का झंडा फहराया और फिर राष्ट्रगीत के गायन में हिस्सा लिया। उन्होंने इस मौके पर आजादी के आंदोलन में कांग्रेस, महात्मा गांधी और अन्य नेताओं की भूमिका की चर्चा विस्तार से की।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने आधुनिक भारत की कहानी लिखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत सफल लोकतंत्र बना। हम न्यूक्लियर, मिसाइल वगैरा क्षेत्र में सुपर पावर बन गया। आईटी, मेडिकल वगैरा में भी भारत टॉप देशों में है। उन्होंने दलितों, गरीबों वंचितों के लिए काम करने के कांग्रेस के अभियान को सराहा। खड़गे ने नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस का भी नाम लिया। कई महिला नेताओं के नाम भी उन्होंने लिए। गैर कांग्रेसी दलों से भी पहली सरकार में मंत्री बनाने की बात कांग्रेस अध्यक्ष ने की। यूपीए सरकार और सोनिया गांधी के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण कानून, मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून बनाने का भी खड़गे ने उल्लेख किया।

खड़गे ने इसके बाद मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी देश में नफरत की खाई खोदी जा रही है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में युवाओं, महिलाओं और वंचित तबकों को जोड़ने की जरूरत है। ताकि सरकार की उदासीनता के खिलाफ जंग को तेज किया जा सके। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है। देश में इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इससे विरोधियों में घबराहट है। खड़गे ने देशवासियों से अपील की कि वे राहुल की यात्रा से जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *