April 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

20 भाषाओं में 12000 गीत, मशहूर सिंगर आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी

मुंबई। मशहूर सिंगर और दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया। आशा भोसले को सीने में जकड़न और अन्य दिक्कतों की वजह से गंभीर हालत में शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशा भोसले के फैंस को उम्मीद थी कि उनकी ताई ठीक हो जाएंगी, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से मशहूर गायिका का निधन हो गया। आशा भोसले को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी आया था।

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर गायक थे। आशा भोसले सिर्फ 9 साल की उम्र में पिता को गंवा बैठीं। फिर मंगेशकर परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर मुंबई आ गया। लता मंगेशकर के साथ मिलकर आशा भोसले ने फिल्मों में गायन शुरू किया। उनकी पहली फिल्म 1943 में आई ‘माझा बाल’ थी। आशा भोसले ने फिर हिंदी फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग शुरू किया। 1948 में आई फिल्म ‘सावन आया’ के लिए उन्होंने पहली बार हिंदी में गीत गाए। आशा भोसले अपनी बहन लता मंगेशकर से अलग तरह के गीतों के लिए प्रसिद्ध रहीं। जहां आशा भोसले क्लासिकल गा लेती थीं, वहीं रैप और अन्य आधुनिक गीतों को भी उन्होंने अपनी आवाज दी।

आशा भोसले ने फिल्म ‘छम छमा छम’ में मुख्य भूमिका भी निभाई थी। आशा ताई ने 16 साल की उम्र में लता मंगेशकर के सचिव गणपत राव भोसले से शादी की थी। इस शादी से परिवार खुश नहीं हुआ। आशा भोसले के ससुराल के लोग रूढ़िवादी थे। गणपत राव भोसले और आशा भोसले के तीन बच्चे हुए। अपने छोटे बेटे आनंद के जन्म के बाद ससुराल के लोगों ने उन्हें मायके चले जाने को कहा। बाद में आशा भोसले ने अपने से छह साल छोटे मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से शादी की। उस वक्त आशा ताई की उम्र 47 साल थी। दोनों की शादी साल 1980 में हुई, लेकिन आशा भोसले को फिर झटका लगा, जब 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया। आशा भोसले ने 20 भारतीय भाषाओं में 12000 गीत गाए थे। ग्रैमी अवॉर्ड के लिए पहली भारतीय सिंगर के तौर भी उनको नामित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *