May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘ऑपरेशन सिंदूर-2 के लिए तीनों सेनाएं पूरी तरह तैयार’, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान से पाकिस्तान के फिर थर-थर कांपने की नौबत

पुणे। पाकिस्तान के लिए फिर थर-थर कांपने की नौबत है। भारत ऑपरेशन सिंदूर-2 की तैयारी कर रहा है। ये बात सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद को स्थगित किए जाने को अस्थायी विराम बताया। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जो रुख अपनाया था, वो अब भी कायम है। उन्होंने कहा कि अगली कार्रवाई के लिए तीनों सेनाएं तैयार हैं।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई नया ऑपरेशन जरूरी होता है, तो न सिर्फ सेना बल्कि, वायुसेना और नौसेना भी पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम तीनों सेनाओं में तालमेल बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ ही अगले युद्ध के लिए तैयारी कर रहे हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि युद्ध का मैदान इतना खुला है कि दूसरी तरफ वालों को हर हरकत की जानकारी रहती है। इसलिए हमें अपनी तैनाती, सेना के उपयोग के साथ सेना और सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए बहुत ज्यादा सतर्क रहना है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सूचना संबंधी युद्ध तभी सफल होता है, जब पूरे देश को साझा नैरेटिव के पीछे एकजुट कर दे। ऐसे मामलों में पूरा देश एकजुट होकर उन पर भरोसा करे, जो जानकारी दे रहे हैं।

सेना प्रमुख ने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो मैं यकीन दिला सकता हूं कि जो देश एक-दूसरे और सभी हितधारकों पर भरोसा करता है, वो हमेशा युद्ध जीतेगा। जनरल द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने सेना के हर जवान को ड्रोन ऑपरेशन सीखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर जवान ड्रोन ऑपरेशन को जल्द से जल्द नहीं सीखेगा, तो उसे आगे चलकर दिक्कत होगी। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जवानों को ड्रोन उड़ाने की गहन ट्रेनिंग दी जा रही है। बता दें कि भारतीय सेना बड़े पैमाने पर अलग-अलग किस्म के ड्रोन शामिल कर रही है। इनमें हमलावर और निगरानी ड्रोन भी शामिल हैं। इसके अलावा दुश्मन के ड्रोन को मार गिराना भी अहम है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल मार गिराए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed