March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कुमार विश्वास के बाद अब मुनव्वर राणा ने CM केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- वो सत्ता के लिए…

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में कवि कुमार विश्वास की ओर से उनपर गंभीर आरोप लगाए गए थे जिसके बाद से ही उनपर वार-पलवार का सिलसिला जारी है। वहीं, अब शायर मुनव्वर राणा ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। केजरीवाल पर हमलावर होते हुए मुनव्वर राणा ने कहा कि ‘केजरीवाल सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है’। कवि कुमार विश्वास की ओर से केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों पर भी मुनव्वर राणा ने अपनी बात रखी है।

केजरीवाल पर लगे आरोपों पर कही ये बात

केजरीवाल पर कुमार विश्वास की ओर से लगाए आरोपों पर मुनव्वर राणा ने कहा कि ये झूठ नहीं हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले दोनों (कुमार विश्वास और केजरीवाल) के बीच गहरी दोस्ती थी। कुमार विश्वास जो भी बोलते हैं बहुत सोच समझकर बोलते हैं। आजकल मेरी उनसे ज्यादा ताल्लुकात नहीं हैं। वो मुझसे नाराज है। आगे राणा ने कहा कि सत्ता की चाहत में केजरीवाल कुछ भी कर सकते हैं।

देश तोड़ने के सवाल पर दिया ये जवाब

जब मुनव्वर राणा से देश तोड़ने के आरोप लगने का सवाल किया गया तो राणा ने कहा कि ये तो आजकल का मुहावरा बन गया है। इल्जाम जितना छोटा होता है, उसे उतना बड़ा बनाया जाता है।

विश्वास ने केजरीवाल पर लगाया था आरोप

बीते हफ्ते कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थक होने का आरोप लगाया था। कुमार विश्वास के एक वीडियो से सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे एक बार कहा था कि या तो वे पंजाब के CM बनेंगे या एक अलग मुल्क (खालिस्तान) के PM बनेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *