March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूक्रेन के खिलाफ रूस के जंग का आज 21वां दिन, अब प्रतिबंध का युद्ध भी तेज

मॉस्को/कीव। यूक्रेन के खिलाफ रूस की जंग को आज 21वां दिन है। रूस अब तक पूरे यूक्रेन पर कब्जा नहीं जमा सका है। इस बीच, रूस और अमेरिका के बीच प्रतिबंधों की जंग भी जारी है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक बयान से उम्मीद बंधी है कि जल्दी ही रूस अपनी सैन्य कार्रवाई रोक सकता है। हालांकि, रूस की सेना लगातार बमबारी और मिसाइल से यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर हमले कर रही है। राजधानी कीव उनके निशाने पर खासकर है। आपको सिलसिलेवार बताते हैं कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में क्या-क्या हो रहा है।

-अमेरिका और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के जवाब में अब रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और वहां के 12 अन्य नेताओं पर पाबंदी लगाई है। इनमें विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का भी नाम है। इसके अलावा रूस ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के भी रूस में घुसने पर रोक लगा दी है।

-रूस की ओर से ट्रूडो पर बैन लगाने के बाद कनाडा ने भी 15 और रूसी अफसरों पर प्रतिबंध लगाए हैं। कनाडा अब तक 500 रूसियों पर प्रतिबंध लगा चुका है। वहीं, ब्रिटेन ने कहा है कि वो रूस के और 370 हाई प्रोफाइल लोगों पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है।

-जंग के मैदान से खबर ये है कि रूस ने मारियोपोल के सबसे बड़े अस्पताल पर कब्जा कर लिया है। शहर के मेयर ने रूस के सैनिकों पर मरीजों समेत 400 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाने का आरोप भी लगाया है।

-वहीं, मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलिंस्की से पोलैंड, स्लोवेनिया और चेक रिपब्लिक के पीएम ने मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले जेलिंस्की ने रूस से समझौते के संकेत ये कहकर दिए कि यूक्रेन को ये मानना होगा कि वो नाटो का सदस्य नहीं बन सकेगा। बता दें कि रूस यूक्रेन के नाटो में शामिल होने का ही घोर विरोधी है।

-जंग के मैदान से पत्रकारिता जगत के लिए भी खराब खबर है। अमेरिकी चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ के फोटो जर्नलिस्ट पियरे जाकरेवस्की और यूक्रेन की पत्रकार अलेक्जेंड्रा कुवशिनोव की गोली लगने से मौत हो गई। गोलीबारी में फॉक्स न्यूज के पत्रकार बेंजामिल हॉल घायल हुए हैं। इससे पहले अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की गोली लगने से मौत हुई थी और उनके साथी जुआन अर्रेडोंडो घायल हुए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *