April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विकिपीडीया ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया प्रोपोगेंडा फिल्म, निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए कहा…

नई दिल्ली। कश्मीर पंडितों के घाटी से पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक बार फिर चर्चा में है। साल 2022 की अब तक की सक्सेसफुल फिल्म में ये शुमार है। इसके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हैं। विवेक ने हमेशा कहा है कि उन्होंने रिसर्च के बाद फिल्म बनाई। इसके सब्जेक्ट को तमाम लोगों ने फिक्शन कहा था और विवेक ने सबको मुंहतोड़ जवाब अपने ट्विटर हैंडल से दिया। अब विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स के बारे में गलत तथ्य बताने पर विकीपीडिया को आड़े हाथ लिया है। विकीपीडिया में द कश्मीर फाइल्स के बारे में दी गई जानकारी को किसी ने एडिट कर दिया और इससे विवेक का पारा चढ़ गया। एडिटिंग के बाद विकीपीडिया में द कश्मीर फाइल्स को फिक्शनल, गलत और साजिश के तहत बनाई गई फिल्म बताया गया है।

विवेक ने विकीपीडिया पर द कश्मीर फाइल्स के बारे में दी गई जानकारी का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर लिखा, ‘डियर विकिपीडिया,  आप इसमें ‘इस्लामोफोबिया, प्रोपोगेंडा, संघी इत्यादि’ जोड़ना भूल गए। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर फेल होते दिख रहे हैं। जल्दी से इसे और एडिट करें।’ बता दें कि विवेक ने पहले भी फिल्म के बारे में गलत प्रचार करने वालों को जोरदार जवाब दिया था। विवेक ने बताया था कि उन्होंने 700 कश्मीरी पंडितों से बात करने के बाद फिल्म की कहानी लिखी। विवेक ने बीते दिनों केरल के एक टीवी चैनल की एंकर के साथ इंटरव्यू के दौरान भी भ्रामक प्रचार पर अपनी नाराजगी जताई थी।

विवेक की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। विदेशी सिनेमाघरों में भी इसके हाउसफुल शो रहे थे। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार ने मुख्य रोल किए थे। महज 15 करोड़ की लागत में बनी द कश्मीर फाइल्स ने 300 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया था। ये फिल्म 1990 में कश्मीर घाटी से पंडितों को आतंकित कर उन्हें पलायन के लिए मजबूर करने के सब्जेक्ट पर बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *