April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

CM केजरीवाल पर कुमार विश्वास का इशारों-इशारों में तंज, करनाल से ISI खालिस्तानी गुर्गों की गिरफ्तारी पर बोले- ‘देश मेरी चेतावनी याद रखे’

नई दिल्ली। बीते दिन हरियाणा के करनाल में पुलिस के हत्थे चार संदिग्ध आतंकी चढ़े थे। इन गिरफ्तार किए गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोलियां और बारूद के कंटेनर बरामद हुए हैं जिसके देखकर माना जा रहा है कि ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। शुरुआती जांच के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। तभी आईबी की रिपोर्ट के आधार पर नाकाबंदी की गई और आतंकियों को धर-दबोचा गया। अब इस मामले में आम आदमी के पूर्व नेता कवि कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कुमार विश्वास ने एक खबर शेयर की है जिसमें ये बताया गया है कि हरियाणा के करनाल में ISI खालिस्तानी गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। इस खबर को शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, “देश मेरी चेतावनी याद रखे।”

अब कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘कुमार साहब,आपके पास जो भी जानकारी है, वो सीधा सुरक्षा एजेंसियों को दे दीजिए, क्यों देरी करके देश की सुरक्षा से समझौता कर रहे हो। बयानबाजी से बेहतर है कि आप एक अच्छे नागरिक की भूमिका का निर्वहन कीजिए’। वहीं, आभा सिंह नाम की यूजर ने लिखा, ‘आप जैसा कोई तो है जो खुले कंठ से विरोध भी कर सकता है वो भी बिना किसी भय या लालच के।’

अरविंद केजरीवाल पर लगाया था आरोप

याद हो कि पंजाब चुनाव के दौरान कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उनके संबंध खालिस्तानियों के साथ हैं। इस बयान के बाद पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी। बीते दिनों पंजाब पुलिस के जवान भी कुमार विश्वास के घर पहुंचे थे। हालांकि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगाकर उन्हें राहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *