May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फिर विकराल हुआ कोरोना, बीते 24 घंटे में सामने आए 8 हजार से ज्यादा केस, 10 की मौत

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते दिन जहां देख में कोरोना के 7,584 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे तो वहीं आज इसमें फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 8,329 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान करीब 10 लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गवा दी है। हालांकि यहां राहत की बात ये है कि इस दौरान करीब 4,216 लोग वायरस से रिकवर भी हुए। नए रिकवरी मामलों के बाद अब कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई। फिलहाल रिकवरी रेट 98.69% पर बना हुआ है। इस समय एक्टिव केस की संख्या 40,370 बनी हुई है जिसकी दर 0.09% है।

देश भर में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 2.41% बना हुआ है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.75% है। वहीं, एक दिन पहले यानी शुक्रवार को 3,44,994 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। अब तक करीब 85.45 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। देश भर में वैक्सीनेशन कैंपेन भी चल रहा है। देशभर में अब तक 194.92 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र में 4 महीने बाद आए 3,081 केस

महाराष्ट्र में बीते दिन शुक्रवार को कोरोना ने पिछले करीब चार महीनों का रिकॉर्ड तोड़ा। इस दौरान वहां कोरोना के सबसे ज्यादा 3,081 नए मामले सामने आए। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई थी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि अकेले राज्य की राजधानी मुंबई में 1,956 नए मामले सामने आए। गुरुवार को राज्य में 2813 नए मामले देखने को मिले थे। इस दौरान एक मरीज ने जान गवाई थी।

दिल्ली में कोरोना के 655 नए केस

बीते दिन शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से 655 नए मरीज मिले थे। जबकि 2 संक्रमितों की मौत हुई थी। इस दौरान संक्रमण दर 3.11 फीसदी रही। राजधानी में लगातार दूसरे दिन 600 से ज्यादा नए केस सामने आए और संक्रमण दर तीन प्रतिशत से ज्यादा रही। गुरुवार को 622 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी, वहीं, दो मरीजों ने दम तोड़ा था और संक्रमण दर 3.17 फीसदी रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *