June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Death Threat: कन्हैयालाल के परिवार की मदद करने के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को हत्या की धमकी, मेल में लिखा…

नई दिल्ली। पैगंबर पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद कई लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल भी हैं। बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने लोगों से चंदा जुटाकर कन्हैयालाल के परिवार को 1 करोड़ रुपए की मदद की। इसके बाद अब उनको भी जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल ने धमकी के बारे में दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। किसी अकबर आलम की तरफ से दी गई धमकी में कहा गया है कि कपिल मिश्रा तुमको ज्यादा दिन जीने नहीं देंगे। हमारे आदमी के साथ प्लान बन गया है, तुमको मारने का। कपिल मिश्रा ने सोमवार रात को ट्वीट कर इस धमकी की जानकारी सार्वजनिक की।

कन्हैयालाल की बीते महीने उदयपुर में दो लोगों ने हत्या कर दी थी। हत्यारे कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान में आए थे। दोनों हत्यारों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला कि हत्यारों का संबंध पाकिस्तान से है और उन्होंने वहां जाकर ट्रेनिंग भी ली। हत्यारों ने स्लीपर सेल भी बना रखा था। इस स्लीपर सेल में 40 लोग हैं। ज्यादातर उदयपुर के आसपास के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA अब इन सभी की तलाश कर रही है। कन्हैया ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए अपने पड़ोसी नाजिम पर शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया था।

सारे मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की वजह से हुई थी। कन्हैयालाल के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इसकी शिकायत नाजिम ने थाने पर की थी। जिसके बाद कन्हैया को गिरफ्तार भी किया गया था। जमानत पर लौटने के बाद कन्हैया ने पुलिस से शिकायत की थी कि नाजिम और कुछ लोग उनकी जान लेने का इरादा रखते हैं। करीब 6 दिन तक उन्होंने अपनी दुकान भी बंद रखी थी। सातवें दिन दुकान खोली तो दोनों हत्यारों ने उनकी जान ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *