गालीबाज श्रीकांत त्यागी ने पूछताछ में स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसूलकी करने वाले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को आखिरकार पुलिस ने मेरठ में गिरफ्तार कर लिया। श्रीकांत त्यागी के साथ ही पुलिस ने 4 अन्य लोगों भी पकड़ा हैं। बता दें कि बीते दिनों पुलिस को श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के अवैध हिस्से पर योगी सरकार बुलडोजर भी चला था। इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाहियों को भी सस्पेंड किया था। वहीं श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई अहम खुलासें किए है। श्रीकांत त्यागी का सपा विधायक का गॉडफादर बताया जा रहा है।
दरअसल, पुलिस से पूछताछ के दौरान त्यागी ने खुलासा किया है कि उसकी कार पर लगा विधायक का स्टिकर उसे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुहैया करवाया था। नोएडा पुलिस कमिश्नर ने गिरफ्तारी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह जानकारी दी। इसके अलावा पुलिस ने ये भी बताया कि, वो लखनऊ भागने की फिराक में था और वहां पर पनाह लेना चाहता था। वहीं, पुलिस कमिश्नर श्रीकांत त्यागी ने इस पूरे प्रकरण पर कहा कि, त्यागी की एक गाड़ी पर ‘विधायक’ का स्टिकर लगा है। उसका कहना है कि यह स्टिकर उसे उसके पुराने राजनीतिक सहयोगी स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था। फिलहाल, इस जानकारी का प्रमाण ढूंढ रहे हैं।
गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वो महिला के साथ पहले नोकझोंक करते नजर आता है और फिर उस महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली गलौज और हाथापाई करने पर भी उतर आता है।
