February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

8 करोड़ के ये तोहफे जैकलीन के लिए बने गले का फंदा,ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को बनाया आरोपी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर रंगदारी केस में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है और एक्ट्रेस को 200 करोड़ की वसूली केस में मुजरिम बना सकती है। बता दें सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल के अंदर बंद है और उसकी इस क्राइम की कहानी में जैकलीन फर्नांडिस से लेकर नोरा फतेही जैसी एक्ट्रेसेस का नाम भी सामने आया था। दोनों का नाम तब खूब उछला जब तरह-तरह की न्यूज, प्राइवेट फोटो और मंहगे गिफ्ट्स के गॉसिप्स सामने आए। कभी बोला गया कि ठग सुकेश ने अदाकारा जैकलीन का विश्वास जीतने के लिए करोड़ों रुपये के तोहफे दिए तो कभी कहा गया कि जैकलीन जानती थीं कि सुकेश एक अपराधी है। गिफ्ट किसे बुरे लगते हैं और कौन इसे लेने से इंकार करता है? लेकिन किसे पता होगा कि उसके लिए महंगे गिफ्ट ही मुसीबत बन जाएंगे। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ हुआ। श्रीलंका मूल की अभिनेत्री जैकलीन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से मिले तोहफे मुसीबत बन गए।

चार्जशीट में जैकलीन का नाम

यह पहला मौका है, जब प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया है। ईडी ने इससे पहले भी इस केस में चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। लेकिन इनमें एक्ट्रेस का नाम आरोपी के तौर पर नहीं था। जैकलीन ने 2009 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले अप्रैल में ईडी ने पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से 15 लाख रुपए कैश समेत 7.27 करोड़ रुपये के फंड को जोड़ा था। प्रवर्तन निदेशालय ने इन फंडों को ‘अपराध से कमाया हुआ बताया था।

जैकलीन ने किया था खुलासा

सुकेश चंद्रशेखर से मिले तोहफे ही जैकलीन के लिए गले का फंदा बन गए। ईडी के अनुसार, जैकलीन ने पूछताछ में बताया था कि उन्हें सुकेश ने गुच्ची चैनल के 3 डिजाइनर बैग्स, 2 गुच्ची के जिमवियर ड्रेस, लुई वुइटन के जूते, डायमंड ईयरिंग्स के दो पेयर्स, मल्टी कलर्ड स्टोन्स का एक और 2 hermes के ब्रेसलेट दिए हैं। इसके अलावा जैकलीन को सुकेश ने मिनी कॉपर कार भी तोहफे में दी थी। हालांकि, जैकलीन ने दावा किया था कि इसे उन्होंने लेने से मना कर दिया था और ये सारे तोहफे वापस लौटा दिए थे। ईडी ने बताया कि जैकलीन पिछले साल फरवरी से अगस्त तक लगातार सुकेश के संपर्क में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed