February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

PM मोदी के जन्मदिन पर तमिलनाडु में बीजेपी का बड़ा ऐलान, नवजात बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी

नई दिल्ली। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तरीके से कमर कस ली है। जन्मदिन को देखते हुए देशभर में कई आयोजन रखे गए हैं। जिसमें  रक्तदान कैंप और सेवा पखवाड़ा  शामिल है। वहीं बीजेपी ने तमिनलाडू में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर हटके ऐलान किया है जिसे सुनकर तमिलनाडू की जनता जरूर खुश होने वाली है। प्रदेश में बीजेपी ने ऐलान किया है कि 17 सितंबर को जिस बच्चे का जन्म होगा उसे सोने की अंगूठी गिफ्ट में दी जाएगी।

नवजात बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी

बताया जा रहा है कि सोने की अंगूठी सिर्फ उन्हीं नवजात बच्चों को दी जाएगी, जिनका जन्म चेन्नई स्थित सरकारी RSRM हॉस्पिटल में हुआ है। अंगूठी का वजन 2 ग्राम होगा और हर अंगूठी पर ₹5,000 खर्च होंगे। मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए मत्स्य पालन और सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि PM मोदी के जन्मदिन पर जन्म लेने वाले बच्चों को ही सोने की अंगूठी दी जाएगी। इसके लिए हमने चेन्नई स्थित सरकारी RSRM हॉस्पिटल को चुना है। उन्होंने कहा कि लोग इसे मुफ्त में बंटने वाली रेवड़ी न समझे…बल्कि ये उन बच्चों का स्वागत है जो पीएम मोदी के जन्मदिन पर जन्म लेंगे। बताया जा रहा है कि सरकारी RSRM हॉस्पिटल में  17 सितंबर को 10-15 बच्चों का जन्म हो सकता है।  इसके अलावा  720 किलोग्राम मछली वितरण का भी कार्यक्रम होगा।

 ’56 इंच मोदी जी’ थाली होगी लॉन्च

देशभर में पीएम मोदी का बर्थडे देखते हुए कई खास तरीके के आयोजन रखे गए हैं। दिल्ली में एक रेस्टोरेंट मालिक भी जन्मदिन के दिन स्पेशल ‘थाली’ लॉन्च करने वाला है जिसमें  56 आइटम होंगे।इसमें ग्राहकों को वेज और नॉनवेज दोनों तरह के ऑप्शन दिए जाएंगे। खास बात ये है कि इस थाली का नाम ही ’56 इंच मोदी जी रखा गया है। ये रेस्टोरेंट दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है और इसका नाम  ARDOR 2.0 रोस्टोरेंट है। कल आप भी जाकर इस थाली का लुफ्त उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *