दिल्ली

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश चाहता है प्रत्यर्पण

शेयर करें:

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है। शेख हसीना ने अपने वकीलों के माध्यम से दूतावास को भेजे गए पत्र में लिखा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने उनके बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र को कैंसिल कर दिया था, इसलिए उनको नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी किया जाए क्योंकि बांग्लादेश वापस आने के लिए उनको इन दस्तावेजों की जरूरत होगी। लंदन की लॉ फर्म मैट्रिक्स चैंबर्स के द्वारा भारत में बांग्लादेश की कार्यवाहक हाई कमिश्नर प्रीति रहमान को यह लेटर भेजा गया है।

उधर, बांग्लादेश का रुख इसको लेकर अगल है। बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर का कहना है कि शेख हसीना को नए पासपोर्ट की जरूरत नहीं है। भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि की व्यवस्था के तहत शेख हसीना को प्रत्यर्पित कर ढाका वापस लाया जा सकता है। बांग्लादेश की समाचार वेबसाइट ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक अभी हाल ही में हुमायूं कबीर ने कहा था कि बांग्लादेश सरकार चाहती है कि शेख हसीना को प्रत्यर्पित किया जाए। उन्होंने शेख हसीना को फरार आतंकवादी करार दिया।

आपको बता दें कि अप्रैल 2024 को बांग्लादेश में विद्रोह के बाद तख्तापलट हो गया था और शेख हसीना को अपनी जान बचाकर देश छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा था। उसके बाद उनके अनुरोध पर भारत ने उन्हें शरण दी। उधर, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के खिलाफ मुकदमा चलाया हिंसा भड़काने तथा प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में नवंबर 2025 में बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल्स ने शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई थी। दूसरी तरफ, शेख हसीना ने पिछले दिनों यह ऐलान किया कि वो इसी साल दिसंबर में हर हाल में अपने वतन बांग्लादेश वापस लौटेंगी।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें