March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमेरिकी मीडिया ने बताया पीएम मोदी के इजरायल दौरे से पहले ईरान पर हमले का बन गया था प्लान

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी को पता था कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल हमला करने वाले हैं और पीएम मोदी ने इजरायल का दौरा कर इस हमले को समर्थन दिया। अब अमेरिका की पत्रिका एक्सियोस Axios ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 23 फरवरी 2026 को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू की ओर से ट्रंप को फोन किए जाने के बाद ईरान पर हमले का फैसला हुआ। अब इस खबर के आधार पर बीजेपी ने विपक्षी दलों पर पलटवार किया है।

एक्सियोस ने बताया है कि नेतनयाहू ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद ट्रंप को फोन किया था। पत्रिका के मुताबिक नेतनयाहू को खुफिया जानकारी मिली थी कि ईरान के उस वक्त के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके टॉप सलाहकार शनिवार की सुबह एक ही जगह पर मिलने वाले हैं। इसके बाद ही ट्रंप ने इस जगह बड़ा हमला करने का फैसला किया। एक्सियोस के मुताबिक ट्रंप और नेतनयाहू के बीच फोन पर ये बातचीत वो अहम पल था, जिसने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध शुरू किया।

अमेरिकी पत्रिका की खबर के बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पीएम मोदी को घेर रहे कांग्रेस समेत विपक्ष पर पलटवार कर दिया। बीजेपी नेता ने कहा कि उनको विपक्ष और मीडिया के एक हिस्से समेत लेफ्ट इकोसिस्टम पर तरस आता है कि वे खुलेआम कितने एकतरफा हो गए हैं। बीजेपी नेता मालवीय ने लिखा कि विपक्षी जोर-शोर से आरोप लगा रहे थे कि पीएम मोदी के समर्थन से ईरान पर हमला हुआ। उन्होंने कहा है कि ये आरोप जानबूझकर और गलत इरादे से लगाए गए। बीजेपी नेता ने लिखा कि ईरान पर हमले की योजना पीएम के इजरायल दौरे से दो दिन पहले तय हुआ था। उन्होंने विपक्ष को नासमझ बताते हुए तर्क की जगह सोच से चलने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि विपक्ष की सियासत में बर्बादी उसकी खुद की वजह से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *