अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 150 सैनिकों को मारने और 40 सैन्य चौकियों पर कब्जे का किया दावा
नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले 5 दिनों से भीषण सैन्य संघर्ष जारी है। दोनों ही देश एक दूसरे को निशाना बनाते हुए अटैक कर रहे हैं। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने अब तक पाकिस्तान के 150 सैनिकों को मार गिराया है जबकि पाकिस्तानी सेना के कब्जे वाली 40 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा 200 से ज्यादा सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं। अफगान सीमा बलों के प्रवक्ता अबीदुल्लाह उकाब का कहना है कि तालिबान-अफगान लड़ाकों की आक्रामक कार्रवाई के दम पर यह सफलता हासिल हुई है।
अफगान के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने अफगान लड़ाकों की जासूसी करने के लिए स्मॉल इंटेलिजेंस ड्रोन भेजे थे, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने आक्रामक कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान सीमा के अंदर कई जगहों पर फिर से नियंत्रण कर लिया है। पाकिस्तान ने कई तालिबान लड़ाकों को मारने का भी दावा किया है हालांकि उसकी तरफ से कोई संख्या नहीं बताई गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें अफगान लड़ाकों को पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा करते हुए और वहां से हथियार तथा वायरलेस सेट लूटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पाकिस्तान के कई सैनिकों को हथियार छोड़कर भागते हुए भी देखा जा सकता है।