May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देश के दुश्मन हैं राहुल गांधी!…RSS प्रमुख मोहन भागवत का कांग्रेस नेता पर तीखा वार

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता पार्टी नेता राहुल गांधी अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। राहुल गांधी जब भी, जहां भी जाते हैं कोई ना कोई ऐसा बयान दे देते हैं जिसके बाद वो खुद तो मुश्किलों में घिरते हैं ही साथ ही उनकी पार्टी कांग्रेस भी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ जाती है। इन दिनों राहुल गांधी अमेरिका में हैं और लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की संस्थाओं पर विवादित बयान दे रहे हैं। अब राहुल गांधी के इन बयानों पर आरएसएस यानि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का बयान सामने आया है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने इशारों-इशारों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या कहा है राहुल गांधी के लिए RSS प्रमुख ने…

अमेरिका में हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी

राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका में पहुंचे हुए हैं। वो लगातार भारत देश की संस्थाओं के निजी हाथों में जाने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी कई टिप्पणियां कर चुके हैं। देश की संस्थाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देने को लेकर अब राहुल गांधी RSS प्रमुख मोहन भागवत के निशाने पर आ गए हैं।

राहुल गांधी का बताया देश का दुश्मन!

गुरुवार को RSS प्रमुख ने नए संसद भवन की तारीफ करने के साथ ही विदेश में भारत की निजता पर हमला करने वाले राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि किसी को भी विदेश में जाकर देश की बदनामी नहीं करनी चाहिए। इसके आगे मोहन भागवत ने यहां तक कह दिया कि जो व्यक्ति देश के बाहर जाकर भारत को नीचा दिखाता है वो देश का दुश्मन है। इस तरह से अगर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान के मायने निकाले जाएं तो उन्होंने राहुल गांधी को देश का दुश्मन कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *