March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बारबरा जराबिका का बड़ा खुलासा, भगोड़े चोकसी की गर्लफ्रेंड होने से किया इनकार

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी और भगोड़ा मेहुल चोकसी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत वापस लेने को कोशिश तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ चोकसी की गर्लफ्रेंड बताई जा रही बारबरा जराबिका ने एक के बाद एक नए खुलासे कर रही है। बता दें कि पीएनबी में 13 अरब रुपये का घोटाला का आरोपी मेहुल चोकसी इन दिनों डोमिनिका की जेल में बंद है।

न्यूज एजेंसी से खास बातचीत करते हुए जाबरिका ने कहा है कि मैं मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड नहीं हूं। बारबरा ने यह भी कहा कि मेहुल चोकसी उसके शूगर डैडी नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि मेरी खुद की इनकम है और बिजनेस है। मुझे मेहुल के पैसे, सहायता, होटल बुकिंग, नकली जूलरी की जरूरत नहीं है।

जाबरिका ने मेहुल को अगवा करने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि अपहरण करने का तो कोई मतलब ही नहीं बनता है। बारबरा के मुताबिक, जो लोग जॉली हार्बर क्षेत्र को जानते हैं, उनके लिए सबसे सुरक्षित स्थान, यहां से किसी का अपहरण करना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है।

इससे पहले बारबरा ने कहा कि चोकसी ने उसके साथ फ्लर्ट किया। इतना ही नहीं उसे नकली डायमंड की एक अंगूठी गिफ्ट की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *