June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अयोध्या में इस साल का दीपोत्सव बनाएगा नया विश्व रिकॉर्ड, जानिए कितने लाख दीयों से रामनगरी होगी रोशन

अयोध्या। हर साल की तरह इस बार भी यूपी के अयोध्या में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। ये विश्व रिकॉर्ड 23 अक्टूबर को दीपोत्सव के मौके पर दीये जलाने का होगा। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव पर 17 लाख दीये जलाए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ये मेगा इवेंट रखा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मौके पर अयोध्या में मौजूद रहेंगे। अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत साल 2017 से की गई थी। बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने इसे हर साल मनाने का निर्देश दिया था। तभी से अयोध्या में दीपोत्सव हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।

साल 2017 में दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में 1.80 लाख दीये जलाए गए थे। 2018 में 301152, 2019 में 5.5 लाख, 2021 में 5.51 लाख और 2021 में करीब 12 लाख दीयों से अयोध्या को जगमगाया गया था। दीपोत्सव का ये कार्यक्रम सरयू नदी के तट पर किया जाता है। सभी घाटों पर दीये जलाए जाते हैं। इस काम में अयोध्या के प्रशासनिक अफसरों के अलावा स्कूल और कॉलेजों के छात्र भी बतौर वॉलेंटियर हिस्सा लेते हैं। दीपोत्सव के लिए फिलहाल दीयों को खरीदा जा रहा है। बीते दिनों यूपी में भारी बारिश की वजह से कुम्हारों ने दीये बनाने बंद कर दिए थे। इस वजह से इस बार खरीद में वक्त लग रहा है।

अयोध्या में दीपोत्सव को पौराणिक मान्यता के अनुसार किया जाता है। मान्यता है कि भगवान राम जब वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे, तो खुशी में अयोध्या के लोगों ने घी के दीये जलाए थे। बीजेपी की सरकार आने के बाद उस दिन की याद में इस परंपरा को फिर से शुरू किया गया है। इससे पहले की सरकारों के दौर में कभी अयोध्या में इस तरह का और इतना भव्य आयोजन दिवाली के मौके पर नहीं किया जाता था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *