June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौन है वो यूपी भाजपा का इकलौता नेता जिसे भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने भेजा न्योता

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 3 जनवरी को दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने सपा और बसपा के मुखिया मायावती और अखिलेश यादव को निमंत्रण भेजा है। साथ ही चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने भाजपा के एक बड़े नेता को भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

मीडिया में जो खबरें सामने आ रही हैं उनके अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ बीजेपी नेता दिनेश शर्मा को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कहा गया है। असल में बीजेपी नेता के अलावा दिनेश शर्मा लखनऊ यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर भी हैं। ऐसे में उन्हें एक प्रोफेसर की हैसियत से यात्रा का न्योता दिया गया है। अभी तक दिनेश शर्मा की तरफ से इस न्योते पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके जाने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को दस्तक देने जा रही है। गाजियाबाद के लोनी से यात्रा शुरू होगी। यात्रा में अखिलेश यादव-मायवती के अलावा जयंत चौधरी को भी न्योता दिया गया था। लेकिन जयंत ने यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया है। उनके दूसरे राजनीतिक कार्यक्रम हैं, ऐसे में वे इस यात्रा का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

आपको बता दें कि मीडिया में आ रही खबरों के ऊपर कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा है कि वर्तमान में लोगों को अपने विचार रखने का भी अधिकार नहीं है। ये यात्रा ही वो साधन है जिसके जरिए लोग अपने मन की बात कर पा रहे हैं। पूरे विपक्ष के भी समान विचार हैं, वो भी सरकार के बारे में ऐसा ही सोचती है, इसलिए उन सभी को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *