June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमेरिका और जापान में बर्फीले तूफान का कहर, दर्जनों की मौत, 90 से ज्यादा घायल

वॉशिंगटन/टोक्यो। भीषण बर्फीले तूफान ने अमेरिका और जापान पर कहर बरपा रखा है। तेज बर्फबारी की वजह से हालात विषम हैं। अमेरिका और जापान में तमाम लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में बर्फीले तूफान से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 48 हो गई। सबसे ज्यादा लोग न्यूयॉर्क के बफेलो शहर में मारे गए हैं। अमेरिका में लाखों लोग इस तूफान से प्रभावित हुए हैं। वहीं, जापान में भी बड़े हिस्से में बर्फ गिर रही है। इससे सोमवार तक 17 लोगों की मौत हुई और 93 लोग घायल हुए। जापान में हजारों घरों में बिजली भी गुल हो गई है।

अमेरिका के पश्चिमी न्यूयॉर्क के बफेलो में बर्फीले तूफान से अब तक 27 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मीडिया की खबरों के मुताबिक एरी काउंटी के सीईओ मार्क पोलोनकार्ज ने बताया कि क्रिसमस तक इतने लोगों की मौत हुई है। बफेलो में बर्फ के तूफान की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। तूफान से पड़ोसी न्यू मेक्सिको भी प्रभावित हुआ है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल से फोन पर बात की और हर संभव मदद की पेशकश की है। हर बार शीतकाल के दौरान अमेरिका में बर्फीले तूफान आते हैं। इस बार इसका कहर कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है।

वहीं, जापान की बात करें, तो पूरा देश सफेद बर्फ से पट गया है। सभी हाइवे पर बर्फ इकट्ठा हो गई है। इससे गाड़ियों का जाम लगा है। बर्फ को हटाकर लोगों को एक से दूसरी जगह पहुंचाने की कोशिश हो रही है। जापान में छतों से बर्फ हटाने का काम करने में ही 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को हॉस्पिटल में भी दाखिल कराना पड़ा है। एक तरफ कोरोना फैल रहा है और दूसरी तरफ इस भीषण बर्फबारी से जापान के लोग बहुत परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *