June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Kanjhawala Case: लड़की के साथ नहीं हुआ दुष्कर्म, पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दावा

नई दिल्ली। कंझावला मालमे में 10 किलोमीटर तक 23 वर्षीय युवती को घसीटकर मारे जाने के प्रकरण की पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है। पीएम की प्रारंभिक रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही युवती के निजी अंगों में भी किसी भी प्रकार की चोट की पुष्टि नहीं हुई है। खबर है कि डॉक्टर पीएम रिपोर्ट पुलिस को सौंप देंगे। बता दें कि युवती के परिजनों की ओर से कहा जा रहा था कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। खुद युवती की मां ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बेटी संग गलत होने की बात कही थी। गत रविवार को युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था।

याद दिला दें कि गत रविवार को डीसीपी हरेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत के क्रम में स्पष्ट कर दिया था कि युवती के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है, जिसे लेकर पुलिस पर सवाल भी उठाए गए थे कि आखिर पुलिस की तरफ से कैसे बिना पीएम रिपोर्ट के ही स्पष्ट कर दिया कि आखिर युवती के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है, जबकि आक्रोशित लोगों का कहना था कि युवती के शरीर पर कपड़े का एक कतरा भी नहीं था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रारंभिक रिपोर्ट से स्पष्ट हो चुका है कि मृतका के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है। बता दें कि इस पूरे मामले में नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं। अब मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें अंजलि अपने कुछ दोस्तों के झगड़ते नजर आ रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस को भी अब अलग-अलग थ्योरी से जांच करने की स्थिति पैदा हो रही है। ध्यान रहे, सामने आए सीसीटीवी वीडियो के सामने आने के बाद होटल के मालिक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लड़कियों के बीच झगड़ा हुआ था। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सूत्रों का दावा है कि युवतियों के बीच झगड़ा होटल के बाहर नहीं, बल्कि अंदर भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed