पंत के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करने महाकालेश्वर पहुंची टीम इंडिया, मांगी दुआ
नई दिल्ली। जिस तरह सोने की असल पहचान आग की भट्टी में होती है, ठीक वैसे ही मित्रता की असली पहचान भी मुसीबत में ही होती है और आज टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने दुर्घटनाग्रस्त हुए ऋषभ पंत के प्रति अपनी इसी मित्रता को प्रणामित कर दिखाया है। बता दें कि बीते दिनों मां को सरप्राइस देने जा रहे ऋषभ पंत दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। जिससे गाड़ी में आग लग गई थी, लेकिन गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। अब ऋषभ की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें मैदान में उतरने में समय लगेगा। उधर, उनके साथी क्रिकेटर ऋषभ को बहुत याद कर रहे हैं और चाहते हैं कि ऋषभ जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान में लौटे। इस बीच आज ऋषभ के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी मध्य प्रदेश स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
कल तक जो खिलाड़ी हाथों में बल्ला थामे अपनी विरोधी टीम के खिलाफ आक्रमक मुद्दा में नजर आते थे, आज जब वही खिलाड़ी भगवा अवतार में नजर आए तो सभी अचभिंत हो गए। सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सहित अन्य खिलाड़ियों ने महाकालेश्वर के दर्शन किए। खिलाड़ियों ने जहां टीम इंडिया के लिए जीत की दुआ मांगी तो वहीं अपने मित्र ऋषभ पंत के लिए भी प्रार्थना करना नहीं भूले। सभी खिलाड़ियों ने पंत के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। सभी खिलाड़ी पंत को मैदान में फिर से अपने आक्रमक मुद्रा में देखना चाहते हैं, लेकिन चिकित्सकों की मेडिकल रिपोर्ट की मानें तो अभी पंत को पूरी तरह से स्वास्थ्य होने में समय लगेगा। हालांकि, अभी उनकी हालत स्थिर है। बीते दिनों उन्होंने खुद अपनी सफल सर्जरी होने की जानकारी ट्वीट कर दी थी और उन दो युवकों का भी शुक्रिया अदा किया था, जिन्होंने पंत को समय पर अस्पताल में भर्ती करवाया। पंत ने कहा कि मैं ताउम्र उनका ऋणि रहूंगा।
बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने पंत की जान बचाने वाले युवकों को इनाम भी दिया था। जिसके बाद बीते दिनों पंत ने इन युवकों का शुक्रिया अदा किया। यह पहली बार था, जब ऋषभ ने अपनी जान बचाने वाले युवकों का शुक्रिया अदा किया था। बता दें कि ऋषभ के घुटनों और पीठ में चोट आई थी। उन्हें अभी पूरी तरह से स्वास्थ्य होने में समय लगेगा। अब ऐसे में वह कब तक मैदान में नजर आते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन उनके साथी खिलाड़ी अभी उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं, जिसे देखते हुए आज सूर्यकुमार यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने महाकालेश्र मंदिर के दर्शन किए।
