June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट अब नहीं कर सकेंगे कुश्ती!, रेसलिंग फेडरेशन चीफ ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाने वाले रेसलर रवि रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया के साथ ही विनेश फोगाट जैसे शीर्ष पहलवानों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। दरअसल इन पहलवानों को लेकर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है| रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अगर खिलाड़ियों द्वारा किसी प्राइवेट संस्था से सहायता ली जाती है तो इन्हे किसी भी तरह के कार्यक्रम में नहीं उतरने दिया जाएगा। बता दें, ओलंपिक में भारतीय पहलवानों का लगातार बेहतर प्रदर्शन रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भी खिलाड़ियों ने 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत दो मेडल अपने नाम किए।

रेसलिंग फेडरेशन द्वारा विनेश फोगाट समेत तीन खिलाड़ियों को नोटिस भेजा गया है जिस पर उनसे जवाब मांगा गया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बृजभूषण सिंह ने यह कहा, ‘हमने खिलाड़ियों के मामले को अनुशासन समिति के पास भेज दिया है. जो विनेश फोगाट, सोनम मलिक और दिव्या काकरान को बुलाएगी. यह कहना आसाान है कि मैंने गलती की है. लेकिन आपने यह गलती किस वजह से और क्यों की?.’

वहीं, इस मामले पर विनेश फोगाट के वकील की ओर से जवाब दिया गया है कि वह दूसरे पहलवानों की बेहतरी के लिए टीम के साथ नहीं रह सकती ताकि वह वायरस से दूर रहें। ठीक है। शायद यह दूसरों की भलाई के लिए लिया गया कदम हो लेकिन उनके द्वारा फेडरेशन की ड्रेस क्यों नहीं पहनी गई। उनकी वजह से हमें क्या कुछ झेलना पड़ा। हमारे साथ क्या हुआ। उन्हें यह जानना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *