June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस भी गिरफ्तार

नई दिल्ली।मुंबई पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को पकड़ा है, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से काम किया जा रहा था। खास बात ये है कि इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान जिस भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है, उसका नाम सुमन कुमारी है, वो इस गोरखधंधे में दलाली का काम कर रही थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस रैकेट के तार काफी लंबे हैं।

पुलिस ने किया भंडाफोड़

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरे कॉलोनी के इलाके में रायल पाम होटल में गलत काम किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की सर्विस ब्रांच ने वहां दबिश दी। पुलिस ने अपने एक शख्स को कस्टमर बनाकर भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी के पास भेजा। दोनों के बीच डील हुई। डील के तौर पर एक मॉडल के  50 से 80 हजार रुपये तय किए गए।

जिसके बाद सुमन कस्टमर को रॉयल पाम लेकर पहुंची।जहां पुलिस ने मौके पर ही सुमन को दलाली के पैसों के साथ पकड़ा। बता दें कि कस्टमर्स के लिए पहले से ही वहां मॉडल्स को तैयार रखा जाता था। मौके से पुलिस ने कई लोगों की गिरफ्तारी भी की और   3 मॉडल्स को रेस्क्यू  किया।

पैसों का लालच देकर लड़कियों को फांसती थी

पुलिस ने बताया कि सुमन मुंबई में एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए आई थी लेकिन पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने लड़कियां सप्लाई करना शुरू कर दिया। सुमन उन लड़कियों को निशाना बनाती थी, जो अपने करियर के लिए संघर्ष कर रही थी और पैसों की किल्लत से जूझ रही थी।

वो लड़कियों को पैसा का लालच देकर देह व्यापार में धकेल देती थी। सुमन कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है और बूम ओटीटी चैनल के लिए भी काम कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *