April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने की वजह से बुधवार को निधन हो गया। मंदिरा बेदी एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनके पति के निधन के बाद उनके फैंस को झटका लगा है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की उम्र 49 साल थी। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। वहीं उनके पति के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस दुख जता रहे हैं। बता दें कि राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेता शुरू किया था। हालांकि बाद में उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। राज कौशल ने ‘एंथनी कौन है’, ‘शादी का लड्डू’, ‘प्यार में कभी कभी’ जैसी फिल्मों में डायरेक्शन किया। इसके अलावा ‘माई ब्रदर… निखिल’, ‘शादी का लड्डू’ और प्यार में कभी कभी’ को राज ने प्रोड्यूस भी किया था।

वहीं मंदिर बेदी के पति की मौत को लेकर फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है। यह बेहद दुखद है। राज मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के प्रोड्सूर्स में से एक थे।

उन्होंने आगे लिखा कि, राज उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

गौरतलब है कि, फरवरी 1999 में मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी हुई थी। वहीं 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था। मंदिरा बेदी और राज ने पिछले साल 2020 में 4 साल की लड़की को गोद लिया था। जिसका नाम तारा बेदी कौशल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *