May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इकॉनमी क्लास में ट्रैवल करना कृति को पड़ा महंगा, किसी ने की तारीफ तो किसी ने किया दीपिका से कंपेयर

नई दिल्ली। कृति सेनन बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री है। एक्ट्रेस के कई चाहने वाले है अभिनेत्री ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। कृति सेनन एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करती हैं। जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने कुछ समय के लिए एक फैशन मॉडल के रूप में भी काम किया था। कृति अक्सर बाहर स्पॉट होती है तो पैपराजी उन्हें घेर के फोटो और वीडियो के लिए कहते है। अब इस बीच कृति सेनन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसको देख के लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे है। चलिए जानते हैं पूरा मामला-

इकॉनमी क्लास में ट्रैवल करती हुई दिखाई दी कृति सेनन

दरअसल, कृति सेनन का एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में अदाकारा इकॉनमी क्लास में ट्रैवल करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कृति व्हाइट कलर के आउटफिट में दिख रही है। इस दौरान अभिनेत्री ने मुंह में मास्क भी लगा रखा है, फिर भी फैंस उन्हें पहचान गए है। दरअसल, कृति सेनन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर गई है जहां कि उन्होंने एक पोस्ट भी साझा की जिसमें वह जलेबी और पोहा खाते हुई दिख रही है।

कृति सेनन का इसी दौरान एक बच्ची के साथ खेलती हुई भी दिख रही है। कृति का बच्चे के साथ वीडियो देख आपको भी एक्ट्रेस से प्यार हो जाएगा। कृति के इस वीडियो के बाद हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

कृति के इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा- “वह अब तक की सबसे प्यारी इंसान हैं।” वहीं एक यूजर ने लिखा “कुछ अपवादों को छोड़कर जब बच्चे आस-पास होते हैं तो हर कोई ऐसा व्यवहार करता है..” वहीं इकॉनमी क्लास में सफर करने के चक्कर में कई यूजर्स ने कृति को दीपिका से कंपेयर किया और कहा ”वह हर मामले में दीपिका की नकल करती हैं, यहां तक ​​कि उन्होंने अपने बाल भी कटवा लिए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *