May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक तरफ गूगल ने की हजारों की छंटनी, वहीं सीईओ सुंदर पिचाई ने कर ली मोटी कमाई

नई दिल्ली। गूगल काफी समय से कर्मचारियों की छंटनी और सैलरी में कटौती को लेकर सुर्खियों में रहा। लंदन से लेकर कॉर्लिफोनिया तक में गूगल की अलग-अलग कंपनियों से कर्मचारियों की छंटनी की गई थी, इसका नतीजा सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला था, जहां यूजर्स ने शेयर कर बताया था कि कैसे रातों-रात उन्हें  बिना नोटिस के कंपनी से बाहर निकाल दिया। हालांकि अब छंटनी के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपनी सैलरी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

प्रमोशन के तौर पर मिला मोटा वेतन

कर्मचारियों की सैलरी काटने के बाद खुद सीईओ सुंदर पिचाई को बीते साल यानी 2022 में 18.54 अरब रुपये की सैलरी मिली है। डॉलर में मापी जाए तो करीब 226 मिलियन डॉलर। ये मोटी सैलरी इनके प्रमोशन और सक्सेसफुल प्रोडक्ट लॉन्चिंग को देखते हुए दी गई है। बताया जा रहा है कि सुंदर पिचाई का विज्ञापनों एवं यूट्यूब बिजनेस में अहम रोल रहा। उन्हीं की मेहनत के बाद विज्ञापनों एवं यूट्यूब बिजनेस से कंपनी को मोटा फायदा हुआ है। कंपनी ने मामले पर कहा कि पिचाई को इतनी सैलरी सिर्फ और सिर्फ स्टॉक अवार्ड की वजह से मिली है। उनकी सैलरी में स्टॉक अवार्ड का स्टॉक अवार्ड का 17.88 अरब रुपये शामिल हैं, बाकी कंपनी की तरफ से दिया गया है।

12 हजार कर्मचारियों को गूगल ने निकाला

साल की शुरुआत से ही गूगल कंपनी कर्मचारियों की छंटनी पर काम कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो अब तक दुनियाभर में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी कंपनी कर चुकी है और कुछ कर्मचारियों का वेतन भी काट रही हैं। छंटनी के डर से कई हजार लोगों ने खुद ही कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। लंदन की ब्रांच में भी कई कर्मचारियों ने छंटनी का शिकार होने से पहले ही कंपनी को छोड़ दिया था। हालांकि सोशल मीडिया पर छंटनी को लेकर सोशल मीडिया पर कंपनी को ट्रोल भी होना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *