June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती हुए सत्येंद्र जैन, बाथरूम में गिरने के बाद बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली।  दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से मंत्री को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया हैं। इससे पहले मंत्री को दो दिन पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अब उनको दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों मंत्री के साथ तिहाड़ जेल में हादसा हुआ था। मंत्री जेल के बाथरूम में फिसल गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

अरविंद केजरीवाल ने लगाया था लापरवाही का आरोप

सत्येंद्र जैन की तबीयत को लेकर आप नेताओं ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मंत्री के पिछले साल गिरफ्तार होने के बाद से अब तक तकरीबन 35 किलोग्राम वजन कम हुआ है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए कहा था कि ” सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं । बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारों को कभी माफ़ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के ख़िलाफ़ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी”। बता दें कि सोमवार को गिरने के बाद रीढ़ की हड्डी में परेशानी होने के बाद मंत्री को  दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया था। हालांकि चेकअप के बाद अब दोबारा मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मसाज के वीडियो ने मचाया था बवाल

बता दें कि बीते साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद से वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। इसी बीच मंत्री के मसाज वाले वीडियोज को लेकर काफी हंगामा हुआ था। बीजेपी ने सामने आई वीडियो को लेकर खूब बवाल किया था। सत्ताधारी पार्टी का कहना था कि आप मंत्री जेल में आराम से रह रहे हैं और मसाज का मजा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *