May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में टीम मोदी, अनुराग ठाकुर और अश्विनी ने कार्यभार संभालते हुए दिया अहम बयान

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट का चेहरा बदला हुआ नजर आया। मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। जिनमें अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं। गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने दफ्तर पहुंचे और सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। पीएम मोदी की नई टीम में नए लोगों को अच्छे कामकाज का इनाम मिला है। अनुराग ठाकुर अब तक राज्य मंत्री के तौर पर कामकाज संभालते थे, उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

कार्यभार संभालने के दौरान अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा , “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, मोदी जी ने देश को आगे ले जाने का बहुत शानदार काम किया। सूचना प्रसरण मंत्रालय के माध्यम से हम कैसे और लोगों तक पहुंच पाए, इसका प्रयास रहेगा और जो काम मुझसे पूर्व मंत्रियों ने किए, उन्हें आगे बढ़ाने का काम करूंगा।”

उन्होंने कहा, “दूसरी ओर मोदी जी ने जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और आशा करता हूं आप सब के सहयोग से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।”

इसके अलावा अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, रेलवे पीएम मोदी के विजन का अहम हिस्सा है। रेलवे के लिए उनका दृष्टिकोण लोगों के जीवन को बदलना है, ताकि सभी को- आम आदमी, किसान, गरीब को रेलवे का लाभ मिले। मैं उस विजन के लिए काम करूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (सात जुलाई) शाम कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं। वहीं, सात नाम ऐसे भी हैं जिनको प्रमोशन दिया गया है। हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजिजू, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला के अलावा राजकुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed